जब देश में हरियाली रहेगी तभी देश खुशहाल रहेगा : तहसीलदार
https://www.shirazehind.com/2022/07/blog-post_650.html
जौनपुर।जफराबाद शिव मंदिर के निकट अमर सिंह उद्यान में तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह व प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने आम, अशोक और पाम का पौधरोपण कर ग्रीन जौनपुर अभियान की शुरुआत किये।
पौधरोपण के उपरांत सदर तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने कहा कि जब देश में हरियाली रहेगी तभी देश खुशहाल रहेगा। पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए पौधरोपण अति आवश्यक हो गया है। वहीं पर प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने जनपद के लोगों से अपील किया कि इस बरसात में आप लोग अपने घर के आस-पास दो-चार पौध जरूर लगाएं जिससे सबका जीवन सुखमय हो सके। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल केसरी, राजकुमार,विशाल व जालंधर उपस्थित रहे। इस पौधरोपण अभियान के संयोजक अमर सिंह भोलू ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।