महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी 28 को करेगी विरोध प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2022/07/28_27.html
जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी आम देते हुये जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि रसोई घर गैस सिलेंडर के समान सब्जियों, दालों, तेल ब्रेड इत्यादि चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के चलते गरीब व जरूरतमंद जनता को दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट बहुत गड़बड़ा गया है। घर के मुखिया को घर परिवार चलाने में बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी 28 जुलाई को महंगाई के खिलाफ जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी।