बदलापुर व महराजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार के ईनामी को लगी गोली
https://www.shirazehind.com/2022/07/20_22.html
जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुभम तोदी क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में बदलापुर व महाराजगंज थाने की संयुक्त टीम ने 20 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घनश्यामपुर अण्डरपास के पास हुये मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर बाल-बाल बच गये लेकिन उनकी व थानाध्यक्ष महाराजगंज की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। इसके बाद घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश राजकुमार पुत्र मातादीन निवासी रामपुर थाना बदलापुर है जिसका समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाश के खिलाफ बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ में विभिन्न मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में योगेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक बदलापुर, संतोष शुक्ला थानाध्यक्ष महाराजगंज, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरि नारायण पटेल, आरक्षी पंकज मौर्या, विपिन यादव, अजीत यादव, योगेश कुमार, दीपक मौर्या, ईश्वर कुमार, नीरज, सुमित यादव आदि शामिल रहे।