नही रहे समाजसेवी राजबली उपाध्याय, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजुम


जौनपुर। स्तंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यनाथ उपाध्याय के जेष्ठ पुत्र समाजसेवी राजबली उपाध्याय 87 वर्ष का मंगलवार की रात नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। नेता,अधिकारी, समाजसेवी व पत्रकार हुसेनाबाद स्थित उनके आवास व पैतृक गांव देहचुरी सिकरारा पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उन्हे अंतिम विदाई दी। उधर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित करके उन्हे श्रध्दासुमन अर्पित किया गया। 

मूल रूप सिकरारा थाना क्षेत्र के देहचुरी गांव के निवासी राजबली उपाध्याय कई दिनों से विमार चल रहे थे। मंगलवार को दिन में उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। उन्हे इलाज के लिए परिवार वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था इलाज के दरम्यान ही रात करीब नौ बजे निधन हो गया। उनके मौत की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके शव को पहले नगर के हुसेनाबाद स्थित उनके आवास पर लाया गया। उसके बाद परिवार वाले शव लेकर पैतृक गांव सिकरारा देहचुरी ले गये। आज सूबह उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को वाराणसी ले जाया गया। गांव से उनकी शव यात्रा शुरू हुआ तो भारी हुजुम उमड़ पड़ा। उनके शहर आवास पर शव यात्रा पहुंचा तो यहां पर कांग्रेसी नेता देवेश उपाध्याय, रामशंकर सिंह ,व्यापारी नेता अरूण शुक्ला, सीओ सिटी जितेन्द्र दुबे, पत्रकार लोकरक दुबे, मधुकर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, व्यापारी बबलू दुबे,अमित श्रीवास्तव, अजय चौबे, सभासद शरस गौड़, पूर्व सभासद भुगुनाथ रावत,भाजपा नगर मंत्री दीपक मिश्रा समेत भारी संख्या में लोगो ने उन्हे अंतिम विदाई दी। 

उधर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि श्री उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ उपाध्याय के बड़े पुत्र थे। सदा कांग्रेस की विचारधारा को ताकत देने का काम किये। आज इनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है। इस दौरान मृतक के आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट मौन रखा गया। शोकसभा में प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र निषाद, शीतला पाण्डेय, प्रमोद निषाद, राजकुमार मौर्या, अली अन्सारी, मुफ्ती मेंहदी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया।

Related

news 9091788994621556935

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item