शोहदों से परेशान महिला को 1090 पर मिली मदद
https://www.shirazehind.com/2022/05/1090.html
जौनपुर। लखनऊ में 1090 पर फोन पर बैठी महिला पुलिसकर्मी को जौनपुर से एक महिला ने शोहदों से परेशान होने की शिकायत की। इस पर 1090 के स्टाफ ने पीड़ित महिला की लोकेशन, पता और उसकी डिटेल नोटकर जौनपुर में सबंधित क्षेत्र की पुलिस टीम को सूचित कर मौके पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया। निर्देश मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच जाती है और शोहदों को सबक सिखा कर महिला का बचाव करती है। कुछ इस तरह से पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को डूइंग मेथड के तहत 1090 पर महिलाओं को शोहदों से बचाव का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला बीट कर्मियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई जानकारियों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके तहत यह बताने की कोशिश की कि यदि कोई महिला/लड़की 1090 पर फोन करती है तो किस तरह से उसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी तरह से यह भी बताने की कोशिश की कि 112 नम्बर किस प्रकार से कार्य करता है।
यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के निर्देशन में चल रहा है। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा महिला, सम्मान और उनके स्वावलंबन की बात की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई टोल फ्री नम्बर संचालित किए हैं। यह नम्बर विभिन्न प्रकार के मामलों में महिलाओं की सुरक्षा में मददगार हैं। 181 महिला हेल्पलाइन नम्बर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराता है। घरेलू हिंसा भी कई प्रकार की होती है जैसे शारीरिक, मानसिक, शाब्दिक, लैंगिक और आर्थिक हिंसा। यदि कोई अपनी पत्नी को मारता-पीटता, उसके स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार से हानि पहुंचाता है तो वह घरेलू हिंसा में आता है। ऐसे यदि कोई किसी के चरित्र पर दाग लगाता है, उसे घर से निकाल देता है, गाली-गलौज करता है, अश्लील सामग्री देखने को मजबूर करता है, दहेज की मांग करता है, संपत्ति की मांग करता है या संपत्ति से बेदखल करता है तो इस प्रकार की कोई भी शिकायत 181 पर घरेलू हिंसा के रूप में कराई जा सकती है।
महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक बबीता ने बताया कि 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर की सहायता से कोई भी महिला/बालिका मदद पा सकती है यदि उसे रास्ते में कोई आते-जाते छेड़ता है, मोबाइल के माध्यम से अश्लील वीडियो संदेश भेजता है, फोन करता है तो वह 1090 पर शिकायत दर्ज कराकर निवारण पा सकती है। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा के साथ मड़ियाहूं सर्किल की समस्त महिला बीट पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।