जिम कार्बेट नैनीताल में क्षितिज जौनपुर ने जीता प्रथम पुरस्कार
इस महाधिवेशन में लायन सी.ए. सौरभकांत जी को गवर्नर के रूप में चुना गया। प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अजय मल्होत्रा व द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में बलवीर सिंह बग्गा को चुना गया। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू जैकी ने प्रथम पुरस्कार जीतने पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी व आभार व्यक्त किया। संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि सभी सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर भरपूर सहयोग दिया। जिससे हम सब का सर गर्व से ऊंचा हो गया एवं लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' प्रथम मंडल अधिवेशन में भागीदारी कर अपना नाम डिस्ट्रिक्ट 321E के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में अंकित कर दिया। इस महाधिवेशन में 90 क्लबों से लगभग 1000 लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु सहाय, कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक साहू, शिवेंद्र सेठ व सचिव प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।