नगरीय पंचायत चुनाव के लिए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने में जुटी आप

 जौनपुर। जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर जनपद के सभी सदस्यों की उपस्थिति में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के उद्देश्य से जिला संगठन प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी सम्मानित व ऊर्जावान कार्यकर्ता अपने नगर पालिका छेत्र में संगठन निर्माण व सदस्यता अभियान में तेजी लेकर अभी से चुनावी तैयारी का ऐलान ऐ जंग की रणभेरी बजा  दीजिये।आम आदमी की ताकत बहुत बड़ी ताकत है। 

कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी के मेरुदण्ड हैं।इसी क्रम में रघुवंश यादव , ग़ालिब शेख , का जिला संगठन प्रभारी द्वारा माल्यार्पण किया गया व उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।जिला कार्यकारिणी भंग होने के कारण सभी नगरपालिका व नगर पंचायतों में बैठको व आयोजन का व जिला मुख्यालय पर सभी कार्यक्रमों की प्रेस विज्ञप्ति व मीडिया सम्पर्क का उत्तरदायित्व शरदेन्दु चतुर्वेदी एडवोकेट को उत्तरदायित्व दिया गया नगरपालिका नगर,डॉ०विनोद कुमार सिंह वत्स,शाहगंज ग़ालिब शेख,मुंगराबादशाहपुर रघुवंश यादव,खेतासराय रिजवान,व अन्य को भी उत्तरदायित्व दिया गया।उक्त बैठ में अनुराग मणि त्रिपाठी,मो०शमीम,डॉ०अमित कुमार श्रीवास्तव, मनीष सिंह,अतुल कुमार तिवारी,अमरनाथ यादव,रामदुलार राजभर,बबलू गुप्ता,पंकज चौहान,जय प्रकाश चौहान,,बी यल मौर्य व अन्य लोग भी उपस्थित थे। 

Related

जौनपुर 6291767283006169161

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item