प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने रखी कुटुम्ब न्यायालय भवन की आधारशिला
https://www.shirazehind.com/2022/03/blog-post_793.html
जौनपुर। जनपद न्यायालय में 5 कक्षीय कुटुम्ब न्यायालय भवन का शिलान्यास न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद की आभासी उपस्थिति में, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र सम्भाग जौनपुर एवं न्यायमूर्ति चन्द्र कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कुटुम्ब न्यायालय भवन हेतु भूमि पूजन कर इसकी आधारशिला प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र सम्भाग जौनपुर के कर कमलों से रखी गयी।
वादकारियों की सुगमता हेतु शीघ्र ही 5 कक्षीय कुटुम्ब न्यायालय भवन की इमारत पृथक रूप से तैयार होकर उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जौनपुर एम0पी0 सिंह, न्यायाधीश, परिवार न्यायालय प्रधान सत्यप्रकाश, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मनोज कुमार सिंह गौतम, अध्यक्ष अवस्थापना उपसमिति/अपर जनपद न्यायाधीश रमेश दूबे, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी एवं समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जनपद न्यायालय, जौनपुर व अन्य सम्मानित प्रशासनिक अधिकारीगण जौनपुर की उपस्थिति रहे।