जानिए आज कितने मिले कोरोना पॉजिटिव
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_794.html
जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण की जनपद में रफ्तार थमने लगी है। शनिवार को 50 कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें एंटीजन से तीन और आरटी-पीसीआर से जांच में 47 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 415 हो गई है। जनपद में चार जनवरी को मिले तीन संक्रमितों से जिले में महामारी के पुन: दस्तक दे दी थी। इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। महामारी वैज्ञानिक डाक्टर जियाउल हक ने बताया कि संक्रमण में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। शनिवार को जहां 2487 लोगों में 1285 का नमूना लिया गया, वहीं 1202 लोगों की एंटीजन से जांच की गई।