जानिए आज कितने मिले कोरोना के मरीज
https://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_333.html
जौनपुर। शुक्रवार को 44 कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें एंटीजन से तीन और आरटी-पीसीआर से जांच में 41 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 449 हो गई है। जनपद में चार जनवरी को मिले तीन संक्रमितों से जिले में महामारी के पुन: दस्तक दे दी थी। इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। महामारी वैज्ञानिक डा. जियाउल हक ने बताया कि संक्रमण में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को जहां 2680 लोगों में 1476 का नमूना लिया गया, वहीं 1204 लोगों की एंटीजन से जांच की गई।