जानिए क्यों ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी यह महिला
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_88.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक कस्बे में पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी ने पहले थाने से गुहार लगाई फिर शनिवार शाम से ससुराल की चौखट पर धरना देने बैठ गई। उसकी यही जिद है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा यहां से नहीं हटेगी, चाहे उसकी जान चली जाए। महिला और परिजनों के द्वारा धरना दिए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
धरने पर बैठी महिला के मुताबिक उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के एक साल बाद किसी बात को लेकर शौहर के परिवार के लोगों से कहासुनी होने लगी। जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। वह पति के घर जाने के लिए कोर्ट में मुकदमा भी लड़ रही है। दूसरी तरफ उसका पति उससे फोन पर यह कहता था कि वह उसे वापस ले जाएगा।
शनिवार सुबह अचानक किसी ने बताया कि शौहर दूसरी शादी करने जा रहा है। यह जानकारी होते ही वह भाग कर ससुराल पहुंची, लेकिन तब तक उसका शौहर दूसरी शादी करने आजमगढ़ के दीदारगंज के लिए रवाना हो चुका था। फिर महिला बदहवास हालत में थाने पर पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने गुहार लगाई। उसकी हालत देखकर थानाध्यक्ष ने मदद का आश्वासन दिया।
मुसलमानों में 4 शादियां हो सकती है। मेरे हिसाब से पुलिस कितनी मदद कर पाएगी इसमें शक ही है।
जवाब देंहटाएं