भारतीय वन सेवा में विवेक यादव का हुआ चयन
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_27.html
चंदवक, जौनपुर।क्षेत्र का एक और होनहार युवक ने जनपद का नाम रोशन किया है। हरधन गांव निवासी विवेक कुमार यादव का चयन भारतीय वन सेवा में हुआ है।उसे 72 वीं रैंक प्राप्त हुई है।विवेक शुरू से ही प्रतिभावान विद्यार्थी थे।इनकी प्राथमिक शिक्षा गिरजा देवी शिक्षा निकेतन मढ़ी के बाद मुंबई से हुई है।बीटेक इलेक्ट्रॉनिक में करने के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।इनका चयन दूसरे प्रयास में हुआ है।विवेक की इच्छा आइएएस बनने की है जिसके लिए वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं।।इनके पिता पारस यादव मुंबई में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दादा जी की भारतीय सर्वोच्च सेवा करने की इस इच्छा को विवेक यादव ने साकार कर उनके मान को बढ़ाया।
चयन की सूचना मिलते ही बाबा पलटू यादव परिवार व गांव के लोग खुशियों से झूम उठे। घर पर मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशियों को बांटा ।