महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है : डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_222.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति की ओर से सोमवार को परिसर की वरिष्ठ प्रोफेसर वंदना राय को सम्मानित किया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर बीवी के जारी विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों की सूची में इन शिक्षकों को स्थान मिला है। मिशन शक्ति की संयोजक डाक्टर जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।
इस अवसर पर डॉ नुपुर गोयल, डॉ.वनिता सिंह, डॉ.पूजा सक्सेना, डॉ.रेखा पाल, डॉ सोनम झा, डॉ.जया शुक्ला, डॉ. अन्नु त्यागी, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. प्रियंका आदि शामिल थीं।
Kyo nahi girls to aur bhi aage h result dekhiye report dena hoga na ki itna vikas hua jo nahi hua usse jabaran dikhao
जवाब देंहटाएं