भाजपाइयों ने तिरंगा लेकर गांव में की पदयात्रा
https://www.shirazehind.com/2021/11/blog-post_209.html
जौनपुर। स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर चल रहे अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर अमर बलिदानियों व वीर सपूतों को नमन किया गया।
मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज में आयोजित अमृत महोत्सव का शुभारंभ मछलीशहर के आरएसएस के जिला प्रचारक ओम प्रकाश ने भारत माता के पूजन-अर्चन से किया। इसके बाद सेनानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के ही दौरान नगर के मुख्य मार्ग, तहसील, सराय, शादिगंज होते हुए तिरंगे के साथ नगर का भ्रमण किया गया। भाजपा किसान मोर्चा की काशी प्रांत की मंत्री अर्चना शुक्ला, राजेश उमरवैश्य, गोली पटवा, मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, रवि पटवा, शिशिर गुप्ता, शिरीष गुप्त, अरविद अग्रहरि आदि मौजूद थे।
सिकरारा में मां शारदा बालिका इंटर कालेज में अमृत महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. सुनील ने भारत माता के पूजन-अर्चन से किया। कार्यक्रम में ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अमर बलिदानियों, स्वतंत्रता सेनानियों व भारत माता के अमर सपूतों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, विवेकानंद महाराज, अजय मिश्र, जितेंद्र मिश्र, यदुनाथ सिंह, अवधेश सिंह, शैलेंद्र तिवारी, विनय मिश्र, जितेंद्र उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, राघवेंद्र आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता कृपाशंकर मिश्र, संचालन पंकज सिंह व आभार ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक संतोष उपाध्याय ने किया।
मुंगराबादशाहपुर में भाजपा नेता पायलट आफिसर राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तिरंगा लेकर गांव में पदयात्रा की। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राधेश्याम पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास कर रही है। अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।