जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डण्डे , 9 घायल
https://www.shirazehind.com/2021/11/9.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के छातीडीह गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में जमकर लाठी डण्डे चले , इस संघर्ष में निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज कराने के बाद पुलिस दो पक्षों के आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
छातीडीह गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर निवर्तमान प्रधान अशोक यादव व प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव के पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में निवर्तमान प्रधान अशोक यादव समेत नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों से तीन-तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।