जानिए कैसे हुई इस कार की यह हालत , कितने लोग हुए घायल
https://www.shirazehind.com/2021/10/blog-post_27.html
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के चरियाहीं व फत्तूपुर गेट के पास शुक्रवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। चरियाहीं निवासी दयाशंकर यादव की पुत्री बबीता यादव इसरौली (खुटहन) स्थित ससुराल से सात वर्षीय पुत्री काव्या को साथ लेकर देवर विनय कुमार यादव के साथ मायके आ रही थी। गांव के मोड़ पर अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया। तीनों घायल हो गए। इसके बाद नाहरपुर गांव के पास चरियाहीं के ही बाइक सवार विजय यादव व उनकी बहन को भी धक्का मारकर जख्मी कर दिया। दुगौली गांव के पास चरियाहीं के ही रमेश यादव को भी धक्का मार दिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर फत्तूपुर मोड़ के पास गुमटी में धक्का मारने से सेविग करा रहे बबलू भी चोट आईं। आक्रोशित भीड़ ने कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने कार व चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।