तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराई , एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2021/09/blog-post_928.html
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बोलेरो चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के कठारे गांव निवासी 26 वर्षीय शुभम सिंह कस्बा निवासी अपने मित्र अनुराग गुप्त के साथ किसी कार्य से जिला मुख्यालय जा रहा था। कुल्हनामऊ गांव के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने थाने पर सूचना दी।
थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।
घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शुभम सिंह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात में ही मृत व घायल युवक के रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार की सुबह थाने में आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।