दीपक बने जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश सचिव

 जौनपुर। जिले के बदलापुर क्षेत्र के भलुवाहीं निवासी दीपक जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल युवा क्लब सन्तोष जायसवाल राजन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल जायसवाल की संस्तुति प्रदेश महासचिव विजय जायसवाल ने किया है। मनोनयन होने पर श्री जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उसी तरह समाज के आराध्य देव पूज्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु महाराज की नीतियों व जायसवाल क्लब के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने एवं क्लब को मजबूत करने में सहायता प्रदान करेंगे। उनके मनोनयन होने पर शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related

news 55249433802253078

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item