जिले के कई प्रतिभावान बने शिक्षाधिकारी

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा का परिणाम गतदिवस जारी किया गया। इसमें जिले के कई होनहारों का चयन हुआ है। उनके चयन से परिवार व शुभचितकों में खुशी का माहौल है। 

 खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा में सुजानगंज के बखोपुर निवासी लोकेश कुमार मिश्र का चयन हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय अलैया व इंटर की राष्ट्रीय इंटर कालेज सुजानगंज में हुई। उन्होंने स्नातक बीएससी व बीएड बीएचयू से किया। वर्तमान में लोकेश जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 
मीरगंज क्षेत्र के गोधना निवासी डाक्टर अरुण कुमार सिंह का चयन खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। उनके चयन पर गांव में खुशी का माहौल है। डाक्टर अरुण कुमार सिंह ने स्नातक व परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। यूजीसी नेट जून 2005 में क्लियर किया व पीएचडी 2014 में किया। जलालपुर क्षेत्र के हरीपुर गांव के देवी प्रसाद दुबे का चयन खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है।

Related

JAUNPUR 7066169641042951007

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item