माँ की लापरवाही ने ले ली मासूम की जान

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में मंगलवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पानी में शव उतराया दिखने पर जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मां व स्वजनों के करुण-क्रंदन से पूरे गांव का माहौल बोझिल हो गया है। उक्त गांव निवासी रिकू यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा घर के सामने गेंद खेल रहा था। कान्हा की मां प्रियंका यादव घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। परिवार के अन्य सदस्य बरौत बुढि़या माई का दर्शन-पूजन करने गए थे। खेलते-खेलते गेंद गड्ढे में चली गई और उसे निकालने की कोशिश में कान्हा गड्ढे में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक नजर न आने पर मां खोजबीन करने लगी तो गड्ढे में उतराया शव दिखाई पड़ते ही चीख पड़ी। हादसे की खबर लगते ही रामनगर बाजार में सब्जी की दुकान चलाने वाले पिता रिकू घर पहुंचे। जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले गए। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से मां प्रियंका व दादी कलावती सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related

news 1788471996389712315

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item