अस्पताल की दीवारों पर पान की पीक देख भड़के प्रियदर्शी

जौनपुर।  सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा जिला पुरुष तथा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। आज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य वर्करों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का टीकाकरण किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लगभग 1500 स्वास्थ्य वर्कर टीका लगाने से शेष रह गए हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं वह किस कारण से नहीं लगाए हैं। इसकी जानकारी प्राप्त करें। पुरुष अस्पताल में दीवारों पर लोगों द्वारा पान की पीक थूकी गयी है। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी ने सफाई कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि अभी भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाना आवश्यक है। अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाया जाए तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।

Related

JAUNPUR 3137200492709986136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item