जानिए इस बार कितने चुने जायेंगे ग्राम प्रधान , क्या हुआ फेर बदल

 जौनपुर। जिले में तीन नई नगर पंचायो के गठन के बाद इस बार होने जा रहे पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख की सीट पर कोई फर्क नही पड़ा है इसका असर सीधे ग्राम प्रधान पद, बीडीसी और ग्रामपंचायत सदस्य पद पर पड़ा है। पिछले चुनाव के अपेक्षा इस चुनाव में 33 ग्राम प्रधान, 50 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 437 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटे कम हो गयी है।  

जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर,कचगांव और रामपुर बाजार को नगर पंचायत कर दिया गया है तथा शहर से सटे दर्जनों गांवो को नगर पालिका से जोड़ा गया है। 

सन् 2015 में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य की संख्या 83 थी,इस सीट पर कोई असर नही पड़ा है इस बार भी 83 जिला पंचायत सदस्य चुने जायेगें। पिछले चुनाव में 1773 ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ था इस बार यह संख्या घटकर 1740 हो गयी है, बीडीसी पद के 2077 सीटे थी इस बार यह आकड़ा कम होकर 2027 हो गयी है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 22001 सीटे थी इस चुनाव में 21544 सदस्यो के लिए चुनाव होगा। 

जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद 2015 चुनाव में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था। सपा समर्थित राजबहादुर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गये थे। उन्होने सकुशल अपना कार्यकाल पूरा किया। 



Related

news 3068395729016186169

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item