शुभांजय सिंह बनाये गये एनएसयूआई के प्रदेश सचिव
https://www.shirazehind.com/2021/01/blog-post_681.html
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के अमारी गांव के निवासी शुभांजय सिंह मोहित को प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। मोहित इससे पूर्व प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सम्भाला करते थे। उन्हे एनएसयूआई का प्रदेश बनाये जाने से कांग्रेसियों व उनके दोस्तो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शुभांजय सिंह मौजूदा समय में टीडी कालेज में बी काम तृतीय वर्ष के छात्र है।