बदलते परिवेश में नए कौशल का प्रयोग जरूरी है : नन्दराम कुरील


 सिकरारा(जौनपुर): स्थानीय बीआरसी परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ वित्त एवं लेखाधिकारी नन्दराम कुरील ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में नए कौशल का प्रयोग जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन में समुदाय, शिक्षक व बच्चो के बीच समन्वय बनाएं रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की गुणवत्ता शिक्षा हेतु कनाडा टीचर फेडरेशन द्वारा सुझाये गए नवाचारों को कक्षा शिक्षण में प्रयोग कर शिक्षण को रुचिकर और आनंददायक बनाये तभी शत प्रतिशत बच्चे प्रेरणा लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। उन्होंने संगठन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता का संवर्धन एवं विकास करना रहा। कार्यशाला में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, हिदी एवं संस्कृत विषयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अखिल भारतीय शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आज बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ब्लाक के शिक्षको की क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। उन्होंने उक्त विद्यालय में स्मार्ट क्लास हेतु लगाए गए टीवी का उद्घाटन भी किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया। आभार प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने ज्ञापित किया। ब्लाक उपाध्यक्ष राजीव सिंह लोहिया, संरक्षक रविप्रकाश मिश्र, सुरेंद्र प्रजापति, संयुक्त मंत्री संतोष सिंह, एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, सुरेश यादव उपस्थित रहे। ब्लाक स्तरीय सन्दर्भदाता के रूप में संयुक्ता सिंह, राजीव उपाध्याय और राकेश सिंह ने प्रशिक्षण सत्र का गुणवत्तापूर्वक संचालन किया। 
 प्रशिक्षु के रूप में सुषमा सिंह, आनंद सिंह देव, मीनाक्षी सिंह, अंकिता सिंह, अवंतिका सिंह, विभा पांडेय, अमित सिंह, ध्रुवा सिंह, ममता पांडेय, स्नेहा मौर्य उपस्थित रही। 

Related

news 1210360917286059671

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item