कड़ाके की ठण्ड में अपना खून पसीना बहा रहे है कांग्रेसी

जौनपुर। यूपी में कांग्रेस के लिए उसर बजंर हो चुकी जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए पार्टी के नेता कार्यकर्ता इस कड़ाके की ठण्ड में अपना खून पसीना बहा रहे है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा और सर्द हवाओं के बीच प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम करके पार्टी को मजबूत बनाने का भरपूर प्रयास किया। 

शुक्रवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह ने सिरकोनी ब्लाक कुद्दुपर न्याय पंचायत के शिवापार गांव में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम रखा गया था। भीषण ठण्ड के मौसम में प्रदेश महासचिव मकसूद खान के नेतृत्व जिले के भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने शिरकत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।  

इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज,डा0 राकेश उपाध्याय,देवराज पाण्डेय,पंकज सोनकर,विकास तिवारी,राकेश सिंह "डब्बू",विशाल सिंह "हुकुम",राजीव निषाद, संजय तिवारी, प्रवीण सिंह "पिन्टू", आशीष माली,गुलाब सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही। 

इस मौके पर सुशील पाण्डेय को कुद्दुपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। 

Related

news 3916916755638350540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item