डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2021/01/blog-post_583.html
जौनपुर। मीरगंज थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए प्रयागराज जनपद के तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है, पुलिस इन बदमाशो के पास असलहा समेत कई समान बरामद किया है। हलांकि मौके दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।
पुलिस के अनुसार मीरगंज थाना पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय चौकीखुर्द परिसर से रात्रि गश्त के दौरान 3 अभियुक्त 1. रासू उर्फ रातुतोष पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय निवासी चनेथू पडान थाना सरायममरेज प्रयागराज 2.अखिलेश पाण्डेय पुत्र स्व0 हरिशंकर पाण्डेय निवासी चनेथू पडान थाना सरायममरेज प्रयागराज 3.रत्नेश पाण्डेय पुत्र ब्रह्मदेव पाण्डेय निवासी चनेथू पडान थाना सरायममरेज प्रयागराज को डकैती की योजना बनाते हुए 1 रम्मा, 1 राड, 1 पेचकस, 1 तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 प्रतिबन्धित चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 1.विकास दूबे पुत्र गंगाधर दूबे निवासी चनेथू पडान थाना सरायममरेज प्रयागराज, 2.पंकज तिवारी पुत्र चन्द्रमणि तिवारी नि0 गारोपुर कटवार थाना बरसठी जौनपुर हाल पता फूफा कमलधर दूबे पुत्र जगतनारायण दूबे नि0 चनेथु दुबान थाना सरायममरेज प्रयागराज फरार हो गये, मु0अ0सं0 10/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रासू उर्फ रातुतोष पाण्डेय व मु0अ0सं0 11/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम अखिलेश पाण्डेय व मु0अ0सं0 12/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम रत्नेश पाण्डेय थाना मीरगंज जौनपुर पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।