पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनी विशाखा

 जौनपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्वांचल विश्विद्यालय की इकाई रविवार को गठित की गई ।कार्यकारणी गठन के लिए जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व जिला संगठन मंत्री धीरेन्द्र द्वारा व्यवहारिक मनोविज्ञान के सहायक अध्यापक डॉ मनोज पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा विशाखा त्रिपाठी को इकाई अध्यक्ष व आदित्य जायसवाल को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। विश्वविद्यालय कला मंच का दायित्व आशीष मौर्य, विकाशार्थ विद्यार्थी संयोजक राजेश प्रताप मौर्य,सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक देवशरण यादव, थिंक इंडिया संयोजक विवेक सिंह , मीडिया संयोजक नीलेश मिश्रा को बनाया गया। इकाई उपाध्यक्ष सपना यादव,अरविंद पाण्डेय,रविकांत शर्मा,प्रियांशु त्रिपाठी व इकाई सहमंत्री का दायित्व राहुल यादव,सत्यम पाण्डेय,अनुराग प्रजापति,निखिल सिंह सौंपा गया। विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य आनिकेश पटेल,अमन कुशवाहा,रवि प्रजापति,अनुराग वर्मा,पवन यादव,सचिन पांडेय,सचिन यादव,स्वाति सिंह,अनुराग यादव,विशाल यादव को बनाया गया।प्रबन्ध संकाय कार्य प्रमुख ऋषि पटेल,उमानाथ सिंह प्रद्योगिकी संस्थान कार्य प्रमुख अभिषेक यादव व सह कार्य प्रमुख राजीव गुप्ता को बनाया गया। जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व चुनाव अधिकारी डॉ मनोज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन जिला थिंक इंडिया संयोजक प्रिंस त्रिपाठी ने किया। उक्त अवसर पर शुभम प्रजापति, सुमित सिंह,शशांक,विमल तिवारी समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 4984959347599475322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item