करणी सेना कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न
https://www.shirazehind.com/2021/01/blog-post_502.html
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर करणी सेना ने चाँदपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी सिंह के अध्यक्षता में झंडारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भारत में गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाता है इस दिन भारत की स्वतंत्रता के बाद 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसी दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी समाप्त होने के बाद ही गणतंत्र होने का दर्जा प्राप्त हुआ था। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश एक प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। भारत में गणतंत्र दिवस एक त्योहार से कम नहीं है, पूरे देश में जाति, पंथ, धर्म की परवाह किए बिना खुशी के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संघर्ष की याद दिलाता है कि कैसे भारतीय युवाओं की मदद से पूर्ण स्वराज की मांग को प्राप्त किया। इसी कारण सभी भारतीयों द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह भारत के संविधान में निहित पवित्र मूल्यों की भी याद दिलाता है, यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। गणतंत्र दिवस परेड पर भव्य सेना का प्रदर्शन यानी कि परेड हमें याद दिलाता है कि हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा कई बलिदानों का परिणाम है।झंडारोहन मे डॉ पी के सिंह, कामता राम, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, केसर देवी, कुसुम देवी, साधना सिंह, गुडिया श्रीवास्तव,संगीता देवी ,रोहित, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे,