विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षक मिले राइट टाइम
https://www.shirazehind.com/2021/01/blog-post_468.html
जौनपुर। जिला समन्यवयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को करंजाकला विकास खंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिशन प्रेरणा ऐप की गतिविधियों जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना में प्रधानाध्यापिका रागिनी गुप्ता मौजूद थीं। उन्होंने प्रेरणा एप की गतिविधियों को बताया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय धन्नोपुर और कंपोजिट विद्यालय डाल्हनपुर, जासोपुर चकिया विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां सभी शिक्षक मौजूद थे।