दो पक्षों में भू्मि विवाद को लेकर मारपीट, आठ लोग घायल
https://www.shirazehind.com/2021/01/blog-post_364.html
जौनपुर।
जलालपुर क्षेत्र के बैरीपुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों में भू्मि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। दोनों तरफ से चले हथियार की चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दोनों पक्ष से तहरीर ले लिया है।
उक्त गांव निवासी तहसीलदार यादव तथा सम्पत्त यादव के बीच कई साल से भूमि का विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था। जमीन को दोनों पक्ष अपना बताते है। गुरुवार को उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष के सम्पत्त यादव 65, श्रीपत यादव 62 ,सुरेंद्र यादव 45,राजेश यादव 30 तथा दूसरे पक्ष के विनय यादव तथा तहसीलदार यादव घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के तीन लोगों की हालत गम्भीर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कारवाई करने में जुटी रही। घटना के रूप को देखकर ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस ने उचित कार्यवाई नही करेगी तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।