यह योजना सफल हुआ तो जौनपुर शहर भी होगा स्वर्ग से सुन्दर !
शासन प्रशासन की मंशा है कि नगर वासियों को पर्यटन स्थल मुहैया कराने के लिए शहर के बीच से बह रही गोमती नदी के दोनो किनारो पर पक्के घाट, पार्क,सड़क, आकर्षक लाइटे लगाकर सुन्दर स्थल बनाया जाय। करीब 60 करोड़ की लागत से नमामि गंगे योजना तहत यह कार्य कराया जायेगा। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व राजकुमार द्विवेदी कई विभागो के अधिकारियों के साथ गोमती नदी के किनारे जाकर मौका मुआयना किया। उन्होने बताया कि पहले नदी के किनारे किये गये अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। उसके बाद दोनो तरफ सड़के,घाटो का निर्माण समेत सुन्दर बनाने के लिए अन्य कार्य कराया जायेगा। इस योजना में करीब 60 करोड़ लागत आयेगी। पहली किस्त दस करोड़ रूपये स्वीकृति होने पर विचार चल रहा है आशा है कि जल्द ही स्वीकृति होकर पैसा आ जायेगा।