सपाईयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती

 जौनपुर। नगर के अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर वक्ताओं  ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जीवनभर गरीब, कमजोर, पिछड़ों की लड़ाई रहते रहे। वे देश के पहले अतिपिछड़े समाज से मुख्यमंत्री हुए और मुख्यमंत्री रहते हुए कमजोरों के लिये ऐतिहासिक फैसला लिया जो आज पिछड़ों को आरक्षण मिला है। सबसे पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री होने के बाद पिछड़ों का आरक्षण लागू किये। देश को आजाद कराने में बहुत बार जेल भी गये। समाजवाद को कायम करने के लिये सभी यातनाएं सहे लेकिन कभी पीछे नहीं हटे। उनके सोच को हम लोग मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर यशवंता यादव, राजन यादव, राहुल त्रिपाठी, राजदेव यादव, अनवारुल हक, बाबा यादव, गामा सोनकर, अमजद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Related

education 8216195350454067027

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item