श्री गणपति पूजा महासमिति : संजय पुनः चुने गये अध्यक्ष, दीपक महासचिव

 जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव संरक्षक मण्डल की सहमति से रविवार को नगर के कसेरी बाजार में स्थित पंजाबी मार्केट में सम्पन्न हुआ जहां संजय जाण्डवानी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही दीपक जावा को महासचिव एवं सौरभ बैंकर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके पहले कार्यक्रम में सर्वप्रथम दिवंगत संरक्षक सदस्य सुशील वर्मा एडवोकेट, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद व समाजसेवी रवि मिंगलानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात् मुख्य संरक्षक पं. अवधेश चतुर्वेदी, अरशद कुरैशी, विन्ध्याचल सिंह एडवोकेट, डा. शमीम अहमद, संजय अस्थाना, आनन्द उपाध्याय, डा. अतुल प्रकाश यादव, चन्द्रशेखर निषाद व संजीव यादव की सहमति से नयी टीम की घोषणा की गयी। साथ ही उपरोक्त पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी बनाने की अनुमति देते हुये शुभकामना दी गयी। इसी क्रम में डा. राजेश सिंह, नवीन सिंह, वैभव वर्मा, असद खान, सलीमउल्लाह खान, श्याम सुन्दर मिंगलानी, संतोष पाण्डेय, मुकेश साहू, राधेरमण जायसवाल, हाजी नेहाल अंसारी, आनन्द उपाध्याय, विशाल खत्री, प्रिंस सेठ, राकेश सेठ, पवन मोदनवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, आशीष बोस, विशाल चौरसिया, शमशेर कुरैशी सहित अन्य लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये नयी टीम को शुभकामना दिया। कार्यक्रम का संचालन महासमिति के मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव ने किया। अन्त में संयोजक नवीन सिंह बसगोती ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 2090290793511580424

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item