पूर्व कैबिनेट मंत्री किए गए नज़रबंद

जौनपुर। सोमवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा निकली जाने वाली किसान यात्रा के मद्देनजर भारी पुलिस   बल ने सुबह से ही सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय को उनके घर पर नजर बंद कर दी है ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जफराबाद में किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने पहरा बिठा दिया है। 

पूर्व मंत्री जगदीश राय के घर समेत नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया है। घरों के अंदर मौजूद सपा नेताओं पर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सुबह सूरज निकलने से पहले ही पुलिस ने उनके घरों के बाहर तैनात कर दी गई है।


कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी किसानों का समर्थन और साथ देकर उनकी मांगों को उचित बताते हुए आन्दोलन को धार देने का काम कर रही है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज आह्वान कर सभी जिलों के मुख्यालय पर एकत्र होकर सपाईयों द्वारा किसानों के आन्दोलन के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराना तय था । लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह ही पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के घर को पुलिस छावनी तब्दील कर भारी संख्या में पुलिस बल के लोगों ने घर से नहीं निकलने दे रहे हैं और उनको हाउस अरेस्ट कर दिया । इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश राय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से हम सपाई डरने वाले नहीं हैं, सरकार सभी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। इतिहास गवाह है जिस सरकार ने अन्नदाताओं का अपमान किया है उसका पतन हो गया है। किसानों का आन्दोलन सरकार के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा। सरकार द्वारा किसानों सहित सभी वर्ग की आवाज को दबाने का कृत्य संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन है, सभ्यता और संस्कृति का हनन है, इस बात की जितनी निन्दा की जाय कम है। सरकार का कृत्य अधिनायकवाद का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी सदैव किसानों, बेरोजगारों, युवाओं, व्यापारियों, शिक्षकों, सहित समाज के हर वर्ग की हितैषी रही है, सर्व समाज को जोड़ने और साथ लेकर चलने का काम करती है, विकास को तरजीह देती है। लेकिन वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों की उपेक्षा करते हुए वाजिब मांग और आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है जिसकी घोर निन्दा करता हूं। प्रदेश की जनता सपा विकासवाद की नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करते हुए विकास के लिए समर्पित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना अहम योगदान देने का काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item