बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरी

जौनपुर।  खरगापुर गांव के पास शुक्रवार की रात दो बजे कोहरे के चलते बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

मछलीशहर से परियत जाते समय यह दुर्घटना हुई। बस में ज्यादातर महिलाएं सवार थीं। हालांकि किसी को अधिक चोट नहीं आई। पुलिस ने बरातियों को घर पहुंचवाया। परियत गांव से बरात मछलीशहर गई थी। रात में द्वारचार के बाद बस से वापस लौट रहे थे। बस जैसे ही खरगापुर गांव के पास पहुंची घने कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। उधर, बदलापुर के सरोखनपुर स्थित रामजानकी मोड़ के पास शुक्रवार की देररात फोरलेन बाइपास के डिवाडर से एक कार टकराने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डुकड़ा गांव निवासी जय कुमार सिंह व इंद्र बहादुर सिंह वाराणसी एक बरात में गए थे। जहां से वापस आते समय कार चला रहे इंद्र बहादुर अचानक संतुलन खो बैठे। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों घायलों को पुलिस की सहायता से सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

Related

JAUNPUR 140037017486380096

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item