किसानों के आंदोलन के समर्थन कर रहे कांग्रेसियों को किया गया गिरफ्तार व नजरबंद


 जौनपुर। जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को घरों से उठा कर के थानों पर बैठा लिया गया है। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति ने यह साबित करने की कोशिश की है कि हम सत्ता के नशा में ब्रितानिया हुकूमत से ज्यादा कठोर कार्रवाई करेंगे। जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ सहित यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह को घर पर नज़रबंद कर दिया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला  को आवास से गिरफ्तार कर सिकरारा थाना लाया गया। मछलीशहर मे महमूद अन्सारी पूर्व प्रत्याशी मंगला गुरु सहित 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता  को गिरफ्तार किया गया। तेजी बाजार मे राजेश विश्वकर्मा, खुटहन में संतोष मिश्रा राकेश मिश्रा लाल प्रताप सिंह विजय प्रजापति विजय यादव इंद्रमणि दुबे, बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष कमला तिवारी जी को उनके घर पर नजरबंद किया गया जिला अध्यक्ष के आवास पर 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से सिटी मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया ज़िला अध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि क्या हिंदुस्तान में लोकतंत्र है? प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के मद में विरोध की हर आवाज को दबा देना चाहती है किसान आंदोलन के समर्थन में आज कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने का फैसला किया था। परंतु प्रदेश सरकार द्वारा विरोध की आवाज़ को कुचलने के लिए पुलिस प्रसाशन द्वारा सुबह से ही जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीओ पर कार्यवाही की।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item