आशनाई के चलते की गई थी विकास की हत्या
https://www.shirazehind.com/2020/12/blog-post_451.html
जौनपुर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के नोनारी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती निवासी विकास की हत्या आशनाई के चलते की गई थी। घटना के 14 दिन बाद पुलिस ने घटना का राजफाश कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सामने आए एक अन्य आरोपित की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
उक्त गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में गत 27 नवंबर को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में विकास (26) सम्मिलित होने गया था। वहीं से वह लापता हो गया। बरातियों के भोजन करने के बाद स्वजन व गांव के अन्य लोग भोजन करने के लिए विकास को खोजने लगे। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर वह घायलावस्था में मरणासन्न मिला। स्वजन उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराए। जहां तीन दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई।
शुक्रवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सहयोगियों संग दबिश देकर आजाद निवासी नोकरा गांव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। आरोपित ने सख्ती से पूछताछ में स्वीकार किया कि विकास के भाई की शादी हमारे चाचा की पुत्री संग हुई थी। रिश्तेदारी होने के चलते विकास अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान विकास का उसकी भाभी की छोटी बहन से संबंध हो गया। एतराज करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी से मजबूर होकर मैंने अपने दोस्त मनोज गौतम के साथ मिलकर घटना का अंजाम दिया। पुलिस दूसरे आरोपित मनोज निवासी भानपुर थाना सुरेरी की तलाश में जुटी है।