प्रशासन के नजरबंद को नाकाम करते हुए सपाइयो ने निकाला किसान जन जागरण यात्रा

शाहगंज, जौनपुर। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए तीन नए कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने रविवार को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में किसान जन जागरण यात्रा निकाला किसानों के आंदोलन के समर्थन में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा के तहत जगह-जगह बाइक जुलूस निकाली गई। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद करने की कोशिश को ललई यादव और सपा कार्यकर्ताओं ने नाकाम कर दी। 

 पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में जुनैदपुर पिपरौल, रामनगर कटघर, शहाबुद्दीनपुर उसरौली, शेखूपुर सुतौली आदि गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी कर कानूनों को लेकर लोगों को जानकारी दी। यात्रा के दौरान जय जवान-जय किसान, अन्नदाता हैं किसान, किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ जैसे नारे भी लगाए गए। 
 ललई ने कहा कि हम समाजवादी लोग किसान परिवार के हैं हम लोग किसान की वेदना को ठीक से समझने का काम करते है इस समय सर्वाधिक किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों को आíथक चोट मिल रही है। किसानों की आय दोगुना करने के नाम पर उन्हें छला गया है। आज किसान अपने धान और गेहूं की लागत मूल्य नहीं पा रहा है। क्रय केन्द्रों पर दलालों का बोलबाला होने के चलते बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर किसान हताश और निराश हैं।

Related

news 5258856095069499983

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item