राम केवट संवाद सुनकर दर्शक हुए भाव-विभोर

जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत गोपीपुर गांव में 174 वर्ष से हो रही ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात की रामलीला में रामकेवट संवाद, सीता हरण लीला का भाव पूर्ण मंचन हुआ। सोमवार रात की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवा वाहिनी की महिलाा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजना सिंह व रमेश सिंह ने फीता काटकर व विशिष्ट अतिथि अवनीश चौबे झबल गुरु ने राम, लक्ष्मण, सीता की आरती उतार कर किया। इस मौके पर अंजना सिंह ने कहा कि राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अंदर समाहित करना चाहिए और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। रामलीला मंचन में रामकेवट संवाद में ‘मांगी नाव न केवट आना कहहूं तुम्हार मरम न हम जाना’ संवाद सुनकर पंडाल में श्रोता भावुक हो उठे। केवट भगवान राम के वन जाते समय प्रभु राम से यह बात कहता था। राजा दशरथ ने कैकेयी के चारों वचनों को पूरा करने के लिए राम वन गमन को विवश हो जाते हैं। तब राम से खुद वन गमन का प्रस्ताव मान लेते हैं। महाराज दशरथ को समझाते हैं और सीता व लक्ष्मण के साथ स्वयं मंत्री सुमंत के साथ प्रस्थान कर जाते हैं। अयोध्या की सीमा से सुमंत को वापस कर देते हैं और उसके बाद खुद वहीं से पैदल चलकर नदी के पास पहुंचते हैं। नदी पार करने के लिए केवट को बुलाया। केवट आने पर प्रभू राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है। प्रभू राम कारण पूछते हैं तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरा नौका औरत बन जायेगी तो मैं क्या करूंगा इसलिए आपके पांव को पखारने के बाद ही बैठा सकता हूं। फिर प्रभु राम के सहमत से वह उनके पांव को पखार कर नौका में बैठाकर नदी पार कराया। यह मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गये। दर्शकों ने जय श्री राम के नारे लगाये जिससे पूरा पण्डाल भक्तिमय हो गया। दूसरे दृश्य में रावण द्वारा सीता का हरण मंचन हुआ और उसी दौरान मां सीता को बचाने के लिए जटायूं और रावण का युद्ध हुआ जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। रामलीला का संचालन कामरेड जय प्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगनू ने किया। इस मौके पर प्रबंधक रविन्द्र बहादुर सिंह पप्पू , उप प्रबंधक अमित सिंह जुगनू, अध्यक्ष धीरज सिंह,उपाध्यक्ष मनोज सिंह,सत्यपाल सिंह सत्तू डायरेक्टर संतोष सिंह दद्दा सूर्यभान सिंह ,महामंत्री शिव शंकर सिंह बचानू, जैकी सिंह,हरिकेश सिंह, पप्पू महाजन, अभय राज सिंह, अनिकेत सिंह,संजू गुप्ता,हीरा गुप्ता, अनिल सिंह, टोनू सिंह, विपिन सिंह पिंटू, छोटे लाल सिंह मास्टर, रजनीश चौबे, अखिलेंदर सिंह, अनुज सिंह, भीम यादव, शैलेश यादव,हीरालाल गुप्ता, प्रधान बाके लाल सरोज,अरविंदर सिंह सूचना मंत्री वन्देश सिंह व प्रभाकर सिंह योगी उपस्थित रहे।

Related

news 6393486697092317795

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item