कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, मंगलवार को मतदाता तय करेंगे किसकी होगी मल्हनी

जौनपुर। जिले की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। तीन नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विधानसभा क्षेत्र में 544 बूथ बनाए गए हैं। कुल 3.62 लाख मतदाता मैदान में उतरे 16 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे।
 वर्ष 2022 का सेमीफाइनल माने जा रहे इस उपचुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई सीट को सपा का मजबूत किला माना जाता रहा है। अपना किला बचाने के लिए सपा ने यहां से दिवंगत नेता पारसनाथ के पुत्र लकी यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, इस सीट से पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह भी मैदान में हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं। 2012 से पहले यह सीट रारी के नाम से थी, तब धनंजय दो बार विधायक चुने गए थे। पहली बार वर्ष 2002 में उन्होंने निर्दल उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। 
 वहीं सत्ताधारी भाजपा ने मनोज सिंह पर दांव लगाया है। वर्ष 2017 की मोदी लहर में भी मल्हनी सीट गंवाने वाली भाजपा के लिए जीत यहां प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। यही कारण है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बार सभा की है। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश चन्द शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा हुई है। चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, जिले के प्रभारी उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने लगातार कैंप किए। 
 बसपा ने यहां से जयप्रकाश दुबे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस से राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरु मैदान में हैं। इनके अलावा 11 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। जनता इसमें से किस पर भरोसा जताती है। यह तीन नवंबर को होने वाले मतदान के बाद स्पष्ट होगा। इस चुनावी नतीजे को जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

Related

news 6031260190142578531

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item