जनपद आगमन पर सीमा द्विवेदी का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर  पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी के निर्विरोध राज्यसभा सदस्य नामित होने के बाद गुरुवार को पहली बार जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा से उनके पैतृक गांव भुइला तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए जमकर आतिशबाजी की।

 राज्यसभा सदस्य नामित होने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ सीमा द्विवेदी का काफिला शाम करीब पांच बजे शेरवां बाजार पहुंचा। वहां रविद्र सिंह के नेतृत्व में माला फूल लेकर लोगों ने स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा लोग बैंडबाजे के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए माल्यार्पण किया। वहां से वह अपने पैतृक गांव भुइला के लिए निकलीं तो हर कदम पर भाजपाजन माला लिए खड़े थे। काफिले के आगे भाजपा कार्यकर्ता बाइक चल रहे थे तो उनके पीछे कार में उनके बड़े भाई सुधाकर उपाध्याय थे। काफिला गोनापार होते हुए पैतृक गांव पहुंचा तो ढोल-नगाड़े के साथ लोग जमकर आतिशबाजी कर उनका स्वागत किए। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भी पुष्पवर्षा कर आरती उतारी।

Related

JAUNPUR 7011151080683631828

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item