दरिंदे ने बच्ची के साथ की हैवानियत

 जौनपुर।  रिश्ते में मौसा लगने वाले कामांध युवक ने बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अपने साढ़ू के यहां तेलंगाना जाकर आरोपित ने उनकी सात साल की बेटी के साथ दरिदगी की। प्राकृतिक और अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सिकरारा पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में सरगर्मी से जुटी है।

 सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक अपनी पत्नी व चार बच्चों संग कुंतुरगुड़ा थाना शमसाबाद जिला रंगारेड्डी (तेलंगाना) में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी उसका साढ़ू अजय उर्फ लौटन यादव एक पखवाड़े पहले उसके यहां गया था। दिन में करीब तीन बजे वह बच्चों को साढ़ू की देखरेख में घर पर छोड़कर पत्नी संग गृहस्थी का सामान खरीदने बाजार चला गया। शाम को लौटा तो सात साल की बच्ची को खून से लथपथ रोते हुए पाया। पूछने पर बच्ची ने माता-पिता को बताया कि उनके बाजार जाने के बाद मौसा ने उसकी दोनों बहनों व भाई को कुछ पैसे देकर टाफी व बिस्कुट खरीदने घर से बाहर भेज दिया। फिर उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर भाग गया। पीड़ित बच्ची का परदेस में इलाज कराने में समर्थ न होने पर परिवार संग गांव चला आया। बेटी को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर कर्ज लेकर इलाज करा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अजय उर्फ लौटन यादव के विरुद्ध दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत बुधवार को देररात मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने बताया कि आरोपित की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

BURNING NEWS 3230618978812696856

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item