कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2020/10/blog-post_833.html
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीपाल फौजदारी अहलमद मड़ियाहूं के निधन पर शनिवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सुनील सिंह, आशीष त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, पवन कुमार मौर्य, अरविंद कुमार सिंह, मेंहदी रजा, अवधेश, जवाहर सोनकर, प्रवीण श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, सुषमा सिंह, शालिनी सिंह, सविता श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, विनोद सोनकर सहित कलेक्ट्रेक्ट के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।