विवाहिता ने लगाई गैंग रेप का आरोप , पुलिस मान रही संदिग्ध

 जौनपुर।  पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने तीन युवकों पर बुधवार की रात अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को थाने में तहरीर पड़ने पर मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो अज्ञात आरोपितों को चिह्नित करने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरंभिक छानबीन के बाद पीड़िता व आरोपित के परिवार के बीच पुरानी रंजिश होने की बात कही है। 

 पीड़िता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे वह घर से शौच के लिए खेत में गई थी। लौटकर घर के सामने अपने नल पर हाथ-पैर धो रही थी। उसी समय तीन युवकों ने उसी की शाल से उसका मुंह दबा दिया और सीवान में उठा ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह मुंह खुलने पर उसने शोर मचाया। आस-पास के ग्रामीण ललकारते हुए दौड़े तो तीनों भागने लगे। उनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जो गांव का ही विनोद कुमार था। इसी दौरान किसी तरह से विनोद कुमार खुद को छुड़ाकर भाग गया। अन्य दोनों आरोपितों को वह पहचान नहीं सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित विनोद को उसके घर दबिश देकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर ने बताया कि आरंभिक छानबीन में पीड़िता व आरोपित विनोद के परिवारों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आई है। मामला महिला का था, इसलिए तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपित विनोद कुमार का चालान कर दिया गया।

Related

news 6867970580354698300

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item