डा.रामकृष्ण ने चिकित्सकीय क्षेत्र में कायम किया मिसाल : बाजीराव खांडे


जौनपुर : उत्तर प्रदेश चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय तथा उनकी पत्नी सरस्वती उपाध्याय की 12 वीं पुण्यतिथि शनिवार रामकृष्ण नेत्र सेवा संस्थान परिसर सिविल लाइन में मनाई गई। आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव बाजीराव खांडे ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का मुफ्त आंख का आपरेशन किया जाता था। हमेशा जनता की सेवा में लगे रहे। जिसका परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार ब्लाक प्रमुख व विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते हैं। श्री खांडे ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय गरीब मजलूमों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह जनता के सच्चे सेवक थे।  

करंजाकला प्राथमिक विद्यालय मिर्चा में दंत शिविर का आयोजन किया गया। कुछ अभिभावकों के साथ पहुँचे छात्रों में स्कूल बैग, पेंसिल बाक्स, का वितरण किया गया तो बाकी सामग्री प्रधानाध्यापक को सौंप दिया। रामकृष्ण डेंटल केयर सिविल लाइंस के दंत चिकित्सक डा.देवव्रत उपाध्याय ने कुछ बच्चों व शिक्षकों के दांतों की जांच कर दवा दी। उन्होंने सभी बच्चों के लिए टूथपेस्ट व ब्रश दिया।
प्रधानाध्यापक रजनीश सिंह ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।  
इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, डा. देवेश उपाध्याय, छोटेलाल यादव, दयासागर राय, विजयशंकर उपाध्याय, पूर्व महामंत्री दीवानी बार रमेश मिश्रा, प्यारेलाल शुक्ला, विनय सिंह, पंकज सोनकर, विकेश उपाध्याय, हिमांचल उपाध्याय, आदि मौजूद थे। आभार पुत्रगण पूर्व जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय  व कांग्रेस नेता डा.राकेश उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Related

news 6983878535398467903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item