कार्यकर्ता निर्माण ही विद्यार्थी परिषद की पहली सीढ़ी : विजय प्रताप

जौनपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  का एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग शुक्रवार को नगर के माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर के सभागार में चार सत्रों में सपन्न हुई।


वर्ग के प्रथम में कार्यकर्ताओं को परिषद के सैद्धांतिक भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि कार्यकर्ता निर्माण ही विद्यार्थी परिषद की पहली सीढ़ी है।विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से परे होकर कार्य करने वाला एकमात्र राष्ट्रवादी छात्र संगठन है ।हमारा कार्य छात्रहित के साथ साथ समाजहित भी है।हमारे कार्यकर्ताओं के पास समस्त समस्याओं का समाधान उपलब्ध होता है।


द्वितीय सत्र में कार्यकर्ता निर्माण पर बोलते हुए पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अजय दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर अपना कार्य करना चाहिए।अनुशासन ही देश को महान बना सकता है।

प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अवधेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में युवाओं को अपना लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए।विद्यार्थी परिषद सही दिशा दिखाने में सहायक होती है जिससे वह उचित मार्गदर्शन पाकर अपना भविष्य सृजित कर सके।


राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख शिवम् शाह ने कहा कि  छात्रसंघ  राजनीति की प्रथम पाठशाला है।इससे छात्रों के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।


आखिरी सत्र में आयामों कि कार्यकारिणी कि घोषणा प्रांत उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी द्वारा कि गई जिसमें जिला एसएफडी संयोजक कौतुक उपाध्याय,सह संयोजक सुमित सिंह,जिला मीडिया संयोजक प्रिंस जैसवार,सह संयोजक पवन सोनकर,जिला कृषि आयाम प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी,सह प्रमुख अनीकेश मौर्या,जिला एसएफएस संयोजक आलोक गोस्वामी,सह संयोजक कान्हा मिश्र,जिला थिंक इंडिया संयोजक प्रिंस त्रिपाठी,सह संयोजक शशांक सिंह,जिला राष्ट्रीय कला मंच संयोजक ऋषभ तिवारी,सह संयोजक अमन शुक्ल ,जिला प्राध्यापक संपर्क प्रमुख डॉ मनोज पांडेय,जिला महाविद्यालय प्रमुख डॉ देवमणि दुबे को बनाया गया।


जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व जिला प्रमुख डॉ दिग्विजय सिंह ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


उक्त अवसर पर विभाग संयोजक डेज़ी सिंह,शशांक दुबे,ऋषिकेष शुक्ल,सुशील नागर,सचिन तिवारी समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 2305379700559429983

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item