उत्तर प्रदेश में किसानों का हाल बुरा है : लल्लू

जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है।

अजय कुमार लल्लू जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में मल्हनी उपचुनाव के दौरान रामदयालगंज बाजार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा अपने वादे को भूल गई है। किसानों, मजदूरों व नौजवानों के साथ धोखा किया गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में किसानों का हाल बुरा है, धान विक्रय केंद्रों की स्थिति खराब है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। 
 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिसका ताजा उदाहरण हाथरस व बलरामपुर की घटना है। कांग्रेस जुल्म व ज्यादती के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी। हम जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार हमें जेल में भेजकर डराने का काम कर रही है, उससे हम कतई विचलित होने वाले नहीं हैं। लल्लू ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। 
 पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। जौनपुर में किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। चीनी मिलें बंद हैं भाजपा सिर्फ जुमले वाली पार्टी है।

Related

politics 3971823028241390752

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item