तीन माह से बीमार सैनिक की मौत, परिजनों में कोहराम

    

 सिकरारा(जौनपुर): सिकरारा के थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरैया गांव के एक भारतीय सेना में तैनात जवान की मौत हो गई। डयूटी के दौरान वह बीमार हो गया था। तीन माह से उसका इलाज चल रहा था। लखनऊ में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को शनिवार की देर रात घर लाकर जौनपुर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। सेना का एक जवान भी साथ में मौजूद था। उसकी ड्यूटी भी जवान के घर तैनात कर दी गई है। तीन दिन पहले ही हृदयाघात से जवान की बड़ी बहन की मौत हो गई थी।
 थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बलिराम यादव का इकलौता बेटा 1 जनवरी 2016 को भारतीय सेना में जब भर्ती हुआ था। पहली तैनाती कारगिल के ब्रास हुई। वहां दो साल तक तैनाती के बाद उनकी तैनाती उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हो गई। तीन माह पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत खराब हुई तो उनको रानीखेत सेंटर में भर्ती कर दिया गया। वहां से बरेली और फिर लखनऊ सेंटर पर भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को घर ले आया। शव देखते ही मां उषा देवी व पिता जोर जोर से रोने लगे। घर का चिराग बुझ जाने से वहां जुटी स्थानीय क्षेत्र की भीड़ भी अपनी आंसू नही रोक पाए रहे थे। तीन पहले ही भाई के बीमारी से आहत बड़ी बहन सोनी(28) की मौत के गम से उबर भी नही पाई थे कि बेटे के मौत ने उनकी दुनियां उजाड़ दिया। रविवार को भी सांत्वना देने वाले लोगो का आना- जाना लगा रहा।

Related

news 1275054249080130233

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item