प्रवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के शेखनपुर (हरद्वारी) गांव में शुक्रवार की सुबह प्रवासी युवक ने घर से कुछ दूर बगीचे में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौत को गले लगाने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। उक्त गांव निवासी अजय कुमार पांडेय उर्फ विजय (26) सूरत (गुजरात) में रहकर नौकरी करता था। सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। घर से कुछ दूर बगीचे में आम के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने शव लटका देखकर शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को मृत युवक के स्वजनों ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में पिछले महीने अजय सूरत से घर चला आया था। उसकी पत्नी पूजा सूरत में ही रुक गई थी। उसकी शादी इसी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव निवासी अनिल तिवारी की पुत्री पूजा के साथ करीब साल पहले सूरत में ही हुई थी। गुरुवार की रात मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से वह तनावग्रस्त हो गया था। इसी मनोदशा में उसने फांसी लगा ली। मृतक व अन्य स्वजन रो-रो कर बेहाल हैं।