सत्ता के नशे में BJP प्रत्याशी जीतने पर उड़ाई कानून की धज्जियां!

   

जौनपुर। कहते हैं सत्ता का नशा सबसे ज्यादा मदमस्त करने वाला होता है! इसके नशे में चूर लोग कायदे कानून भी भूल जाते हैं। एक ऐसा ही मामला मड़ियाहूं से आया है जहां सत्ता के नशे में चूर उत्तर प्रदेश राज्य सरकारी भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय सिहं ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई और कोरोना संकट में एक लंबा चौड़ा काफिला लेकर जीतने पर नगर भर घूमे वहीं प्रशासन में भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई न करके इस बात पर मुहर लगा दी कि कायदे कानून सिर्फ और सिर्फ आम जनता के लिए होते हैं। लॉकडाउन की मार खाए बेबस मजदूरों के दर्द की तस्वीरें तो आप देख के बोर हो गए होंगे तो ये तस्वीर देख लीजिए नेता अजय सिहं की। सूबे के हालातों से बेखबर यह भाजपा नेता। स्थानीय नगर के मुहल्ला कजियाना स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सरकारी भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह जीत की घोषणा होने के बाद भाजपा के लोगों ने जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए और सड़क पर जुलूस की शक्ल में लोग चल रहे थे की क्षेत्राधिकारी मडियाहूंँ राजेंद्र प्रसाद ने हस्तक्षेप करके रोका किंतु भाजपा के लोगों ने अति उत्साह में नारेबाजी जमकर किया जो शासन के गाइडलाइन के विपरीत रहा। उ०प्र० राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक परिसर में ही सम्पन्न हुआ। कुल 3 बूथ बनाये गये थे जिसमें प्रथम बूथ पर 376 द्वितीय बूथ पर 194 तृतीय बूथ पर 295 वोट पड़े कुल 865 मत पड़े जिसमें गणना के दौरान 621 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने लाल बहादुर यादव से 417 मतों से विजय हासिल किया लाल बहादुर यादव को 204 मत प्राप्त हुए थे। उ०प्र० राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के पूर्व में चेयरमैन लाल बहादुर यादव रहे इसके पहले उनके पिता मंगरु राम यादव थे। इसके बाद कभी चुनाव नही हुआ था। अजय सिंह ने करीब 50 वर्षों में अन्तराल पर ऐतिहासिक जीत हासिल किया है। सुबह से ही बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा और सपा के मौजूद रहे लोग अपनी अपनी जीत का आकलन गणना के पहले कर रहे थे। मड़ियाहूं खण्ड विकास अधिकारी डॉ० राजीव सिंह ने चुनाव की घोषणा किया। पूरे दिन भर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कौशलेश मिश्र क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं पवन उपाध्याय अपने दल बल के साथ शान्ति व्यवस्था में लगे रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, शमसेर सिंह, राजकृष्ण शर्मा, ब्रह्मदेव तिवारी, शिव शंकर गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, विजय पटेल, अरुण कुमार मिश्र, सुनील सिंह, सन्तोष पाण्डेय।

Related

news 7637168786597809819

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item